Physical Address

304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

UAE ने लगाई 90-दिन वाले विजिट वीजा पर रोक – यह है वज़ह

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 90-दिन वाले विजिट वीजा इश्यू करना बंद दिया है।  हालाँकि, कई ट्रैवेल एजेंट्स ने सूचित किया है कि यह वीज़ा किसी जरूरी वज़ह के साथ अब भी प्राप्त किया जा सकता है।

UAE ने लगाई 90-दिन वाले विजिट वीजा पर रोक

एक ट्रैवेल एजेंट्स के अनुसार फ़िलहाल इंटरनेशनल ट्रैवल पर UAE सरकार द्वारा सिर्फ़ 30 व 60 दिवसीय वीज़ा ही दिया जा रहा है। 

इन वीज़ाओं को यात्री Dh400 और Dh450 की कीमत पर आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। और इसके साथ यात्री इन वीजाओं पर एक एक्स्ट्रा महीने की सीमा भी बढ़ा सकते हैं। लेकिन उसके लिए यात्रियों को Dh900 का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। 

UAE की कुछ ट्रैवेल कंपनियों ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सामान्य लोगों के लिए इंटरनेशनल विजिट वीजा की सीमा 30 और 60 दिन है और अब उनके क्लाइंट भी इसी सीमा के साथ वीजा प्राप्त कर पा रहे हैं।

क्यूँ लग रही है 90 दिन के विजिट वीजा इश्यू पर रोक?

UAE ने October 2022  में Advance Visa System की एक सीरीज चलाई है जिसमें सरकार सभी वीज़ाओं को यात्रीयो के लिए और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने का प्रयास कर रही है। यह सारे बदलाव उसी के वीजा सिस्टम के नए रूल्स के तहत किए जा रहे हैं। 

फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटिजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट सिक्योरिटी (ICP) द्वारा शुरू किया गया यह सिस्टम, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रेजिडेंट और एंट्री परमिट नियमों में सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तनों में से एक है।

मेडिकल टूरिज्म के लिए 90-दिवसीय वीजा अभी भी उपलब्ध है।

हालांकि 90 दिनों के वीजा अब आम तौर पर जारी नहीं किए जा रहे हैं, फिर भी उन्हें किसी खास हालातों में प्राप्त किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, संयुक्त अरब अमीरात में चिकित्सा उपचार चाहने वाले यात्री चिकित्सा पर्यटन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं जो उन्हें 90 दिनों तक रहने की अनुमति देता है। मग़र इसके लिए उन्हें आवश्यक चिकित्सा रिपोर्ट, डॉक्टर की नियुक्ति और बाकी के सपोर्टिंग डॉक्युमेंट्स प्रदान करने होंगे। 

इसके अतिरिक्त, जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो 90 दिनों तक रहना चाहते हैं। यह वीजा तीन अवधियों 60, 90 और 120 दिन के लिए उपलब्ध हैं।

सिंगल एंट्री परमिट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। जॉब एक्सप्लोरेशन वीजा की लागत ठहरने की अवधि पर निर्भर करती है, और इसमें Dh1,025 रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और बीमा शामिल है।

ICP वेबसाइट के अनुसार, 60-दिवसीय वीज़ा की लागत Dh1,495, 90-दिवसीय वीज़ा की लागत Dh1,655 और 120-दिवसीय परमिट की लागत Dh1,815 है।

ICP ने बढ़ाई Visas और Emirates ID की फीस

आईसीपी ने हाल ही में अमीरात आईडी और वीजा जारी करने के साथ साथ अपनी सभी सेवाओं के लिए सर्विस चार्ज बढ़ा दिए हैं। जिस वजह से ICP की सभी सर्विसेज अब महंगी हो गई है

जैसा कि पहले बताया गया था, एमिरेट्स आईडी की लागत 270 AED से बढ़कर 370 AED हो गई है , और एक महीने के विजिट वीजा के शुल्क को भी बढ़ाकर 370 AED कर दिया गया है।

ट्रेवल एवं टूरिज्म इंडस्ट्री के जुडी ख़बरें सबसे पहले पाने के लिए फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम और गूगल न्यूज़ पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़ें!

WhatsApp Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *