Physical Address

304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

धरती पर इकलौती ऐसी जगह जहां Purple Honey का शहद मिलता है, क्या आप जानते हैं इसके बारे में

सुनहरे रंग के शहद का इस्तेमाल आपने कई बार किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद सुनहरे रंग के अलावा अन्य रंगों में भी पाया जा सकता है।

Purple Honey: शहद चीनी का एक हेल्दी ऑप्शन है। सर्दी या खांसी होने पर शहद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। कई लोग अपनी वजन घटाने की डाइट में शहद को भी शामिल करते हैं।

सुनहरे रंग के शहद का इस्तेमाल आपने कई बार किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शहद सुनहरे रंग के अलावा अन्य रंगों में भी पाया जा सकता है।

Internet पर वायरल हुई Purple Honey की फोटो

जी हां, हाल ही में ट्विटर पर बैंगनी रंग के शहद(Purple Honey) की तस्वीर शेयर की गई है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने यूजर्स को भी हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

इस तस्वीर को जिम रोज सर्कस ने शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि ये पर्पल कलर नॉर्थ कैरोलिना के सैंडहिल्स में मधुमक्खियों द्वारा पैदा किया जाता है। उन्होंने बताया कि सिर्फ नॉर्थ कैरोलिना ही एक ऐसी जगह है, जहां यह पर्पल शहद मिलता है।

उन्होंने बताया कि नॉर्थ कैरोलिना ही एक ऐसी जगह है, जहां यह अनोखा शहद उपलब्ध है। जिम रोज सर्कस ने इस फोटो में गोल्डन हनी और पर्पल हनी दोनों के जार रखे हैं। ताकि दोनों शहद के रंग में ठीक से अंतर किया जा सके।

यूजर्स इस फोटो को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। ये एक ऐसी बात है जिसके बारे में बहुत कम लोगों ने सुना होगा। ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी। 

यूजर्स के लिए बैंगनी शहद के बारे में जानना आश्चर्य की बात है। यह एक नई बात है। जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे। बैंगनी रंग के इस शहद को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।

इस तस्वीर को 20 फरवरी को शेयर किया गया है। शेयर किए जाने के बाद ये तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि कई यूजर्स इस शहद के टेस्ट के बारे में जानना चाहते हैं। वहीं, कुछ इसे खरीदना भी चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *