Physical Address

304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bengaluru Airport: केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 17 फरवरी तक पार्शियली बंद रहेगा, डिटेल जानें

Bengaluru Airport पर पांच दिन के लिए एक कार्यकर्म हो रहा है जिसकी वजह से फ्लाइट्स को पार्शियली बंद कर दिया गया है।

Bengaluru का केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (केआईए) एयरो शो 2023,17 फरवरी तक बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो, एयरो इंडिया 2023 के 14वें एडिशन का उद्घाटन करेंगे।

पांच दिन के होने वाले इस कार्यक्रम में इंडियन टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करने और विदेशी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप बनाने पर केंद्रित होगा।

Bengaluru इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BAIL) ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से सूचित किया है। ट्वीट में लिखा है “एयरो इंडिया 2023 के दौरान 08-17 फरवरी, 2023 के बीच आम लोगों के लिए फ्लाइट्स बंद फ्लाइट शेड्यूल के बारे में जानने के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।“

Bengaluru Airport: फ्लाइट की टाइमिंग और शेड्यूल 17 फरवरी तक

13 फरवरी: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच कमर्शियल फ्लाइट का ऑपरेशन आंशिक रूप से बंद रहेगा।

14 फरवरी- दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे के बीच कमर्शियल फ्लाइट का ऑपरेशन आंशिक रूप से बंद रहेगा।

15 फरवरी: दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे के बीच कमर्शियल उड़ान आंशिक रूप से बंद रहेगा।

16 फरवरी: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कमर्शियल उड़ान आंशिक रूप से बंद रहेगा।

17 फरवरी: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कमर्शियल उड़ान आंशिक रूप से बंद रहेगा।

एयरो इंडिया 2023 में 80 से अधिक देशों की भागीदारी देखी जाएगी। लगभग 30 देशों के मंत्रियों और वैश्विक और भारतीय ओईएम के 65 सीईओ के एयरो इंडिया 2023 में भाग लेने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *